ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
विदेश

हाई अलर्ट पर बीजिंग, शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते हाई अलर्ट पर है। संक्रमण से स्थिति गंभीर हो गई है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में संक्रमण के 21,796 नए मामले मिले जिनमें 1,566 में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं। अधिकांश मामले शंघाई से हैं। बीजिंग में महामारी को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि शहर में  संक्रमण के 22 नए मामले सामने आये।
शहर में मध्य विद्यालय के 10 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं स्थगित कर दीं। बीजिंग रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक पैंग जिंगहुओ ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले शहर में स्थानीय स्तर पर वायरस का प्रसार शुरू हुआ और इसमें स्कूल, यात्री समूह और परिवार शामिल थे। पैंग ने कहा कि बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिकों और स्कूल में काम करने वाले तथा घूमने गए वरिष्ठ नागरिकों की कोविड जांच की जाएगी। बीजिंग के सरकारी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई शहर वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का केंद्र रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई के अलावा, 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के नये मामले सामने आये हैं, जिनमें जिलिन में 60, हेइलोंगजियांग में 26 और बीजिंग में 22 शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में 29,531 कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button