ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

MP: नसरुल्लागंज का नाम फिर से भैरुंदा होगा, सीएम ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव, शिवराज ने एक साल पहले की थी घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक और शहर का नाम बदलेगा. सीहोर जिले में स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदलने की घोषणा सीएम शिवराज ने की थी, लेकिन अभी तक इसका नाम नहीं बदला गया है. अब नाम बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. नसरूल्लागंज तहसील का नाम बदलकर भैरुंदा किया जाएगा. शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. 1908 में नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा ही था. इससे पहले होशंगाबाद और बबाई का भी नाम बदला जा चुका है. सीएम शिवराज सिंह 22 फरवरी 2021 को नाम बदलने का ऐलान किया था.

नसरुल्लागंज के इतिहास को देखा जाए, तो यह भोपाल के नवाब परिवार से जुड़ा है. नवाब सुल्तान जहान बेगम ने भोपाल के पास अपने तीनों बेटों को जागीरें दीं. ज्येष्ठ पुत्र नसरुल्ला खां को दी गई जागीर का नाम उनके नाम पर नसरुल्लागंज रखा गया. इसी तरह ओबैदुल्लागंज ओबैदुल्ला खान की जागीर थी. सुल्तान जहां बेगम ने अपने सबसे छोटे बेटे हमीदुल्लाह को चिकलोड की जागीर दी. नसरुल्ला खान और औबैदुल्ला खान की पूर्व मृत्यु के कारण, भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला को बनाया गया था.

भोपाल रियासत की 1908 की गजट अधिसूचना में कहा गया है कि उस समय नसरुल्लागंज का नाम भैरुंडा था. राजपत्र में उल्लेख है कि भैरुंडा भोपाल रियासत के दक्षिणी संभाग के आठ परगनाओं में से एक था. उस समय भैरुंडा और आसपास के इलाकों में कालीन बुनने का काम किया जाता था. यहां कई बुनकर रहते थे. लंबे समय से यहां के निवासी शहर का नाम भैरुंडा करने की मांग कर रहे थे. मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले ही स्थानीय लोगों ने नसरुल्लागंज के साथ-साथ भैरुंडा लिखना शुरू कर दिया.

Related Articles

Back to top button