ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
छत्तीसगढ़

राइस मिलर की गुंडागर्दी का VIDEO: नापतोल विभाग के अधिकारी को कार्यालय में घुसकर मारा, माथे पर जख्म के निशान, FIR दर्ज

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत एक राइस मिल संचालक और नापतोल विभाग के अधिकारी के बीच विवाद हो गया. बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा.

मिली जानकारी के मुताबिक नापतोल विभाग के अधिकारी उरगा थाना पहुंच गए हैं. उनको इंसाफ दिलाने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना क़े पदाधिकारी भी उरगा पहुंचे हुए हैं. थाने में तनावपूर्ण स्थिति है. छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के पदाधिकारियों की मांग है कि मारपीट करने वाले राइस मिल संचालक गोपाल मोदी के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

नापतौल विभाग अधिकारी पालसिंह डहरिया के साथ मारपीट हुई है. राइस मिलर के खिलाफ थाने में FIR दर्ज हो गई है. वहीं छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के पदाधिकारी भी राइस मिलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं.

बता दें कि नापतोल विभाग के कर्मचारी को चोट आई है. माथे पर जख्म के निशान हैं. कर्मचारी के माथे से खून भी निकला है. इसी को लेकर कर्मचारी थाने पहुंचा है. जहां कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Related Articles

Back to top button