ब्रेकिंग
Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज... Jalandhar Food Safety Raid: जालंधर में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो पनीर जब्त; ख... Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अनुचित व्... Bemetara News: बेमेतरा के प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत, नवागढ़ में रेस्क्यू के द... Sirsa News: सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, वीटा प्लांट के तत्कालीन CEO निलंबित; रिफंड मामलों में... रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा: नहर में डूबे 25 वर्षीय आशुतोष का 12 घंटे बाद मिला श... Haryana Blood Donation Record: लगातार तीसरे साल रक्तदान में देश में नंबर-1 बना हरियाणा, 1 अक्टूबर को... Kaithal Crime News: कलायत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA का छापा, पटाखों से भरा ट्रक-पिकअप पकड़ा; 4 ... Kurukshetra Murder Case: शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने 3 चाकुओं से गोदा पति का पेट, छत से कूदकर...
व्यापार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी, डोज़कॉइन में 20 फीसदी का उछाल, आपके पास है क्या?

एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने की डील फाइनल होने की खबरों के बीच डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक यह क्रिप्टोकरेंसी 19.38% उछलकर 0.1537 डॉलर के भाव तक पहुंच गई है. एलन मस्क अक्सर डोज़कॉइन को प्रमोट करते नजर आते हैं.

नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज हरे निशान में ट्रेड कर रही है. भारतीय समयानुसार आज सुबह 9:27 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 2.94% के उछाल के साथ 1.86 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है. हालांकि 2 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा अभी काफी दूर है. हालांकि बिटकॉइन एक बार फिर 40 हजार डॉलर के पार निकल गया है.

एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने की डील फाइनल होने की खबरों के बीच डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक यह क्रिप्टोकरेंसी 19.38% उछलकर 0.1537 डॉलर के भाव तक पहुंच गई है. एलन मस्क अक्सर डोज़कॉइन को प्रमोट करते नजर आते हैं.

Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 3.28% उछलकर $40,523.14 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दूसरा सबसे बड़ा कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 4.30% बढ़कर $2,999.84 पर पहुंच गया. आज बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व (Bitcoin Dominance) 41.3% हो गया है, जबकि इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 19.4% है.

किस कॉइन का क्या हाल-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.1537, बदलाव: +19.38%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.8887, बदलाव: +1.48%-टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $96.18, बदलाव: +5.72%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $403.68, बदलाव: +1.94%-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $72.03, बदलाव: +2.23%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002429, बदलाव: +3.40%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $100.96, बदलाव: +3.06%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.6966, बदलाव: +1.85%

सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनCoinmarketcap के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन्स में Luffy, Konstrukt (KST), और CyborgShiba (CBS) शामिल रहे हैं. Luffy नामक क्रिप्टोकरेंसी में 475.87 फीसदी का उछाल आया है तो पिछले 24 घंटों के दौरान ही Konstrukt (KST) नाम का कॉइन 434.79% उछल गया है. इनके अलावा तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा उछलने वाला कॉइन रहा है CyborgShiba (CBS). इसमें 315.24% का उछाल आया है.

Related Articles

Back to top button