ब्रेकिंग
Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच के मैदान की घास बिकेगी लाखों में, फीफा ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका Ranveer Singh Film 'Pralay': अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, दिवाली के बाद ब्रेक पर जाएंगे एक्टर भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात से रिश्तों को मिली नई मजब...
मध्यप्रदेश

भोपाल में घायल बोली दोस्ती को प्यार समझ बैठा, दूसरे लड़के के साथ देखा तो भड़का

भोपाल    श्यामला हिल्स इलाके में दोस्त के साथ बाइक पर जा रही छात्रा को युवक ने कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की। घायल छात्रा के सिर और चेहरे में कई फ्रैक्चर आए हैं। वहीं उसका दोस्त घायल है। वह घर से फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का कहकर निकली थी। ये घटना रविवार शाम की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालघाटी इलाके के विजय नगर में रहने वाली युवती (24 साल) साइकोलॉजी से एमए कर रही है। रविवार शाम वह फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर घर से निकली थी। इसी बीच, कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले छात्रा के पुराने दोस्त सौम्य सारस्वत ने फोन कर उसे बोट क्लब पर बुलाया। छात्रा अपने दूसरे फ्रेंड क्षितिज के साथ उससे मिलने पहुंची। छात्रा को दूसरे लड़के के साथ देख सौम्य भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद शांत होने पर वह क्षितिज की बाइक से जाने लगी। इस दौरान सौम्य ने कार से उनका पीछा कर रविन्द्र भवन के पास हत्या के इरादे से उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद सौम्य गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा हमीदिया अस्पताल के ICU में भर्ती है, जबकि क्षितिज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दोस्ती को प्यार समझ बैठा युवक

घायल युवती ने बताया कि सौम्य से उसकी दोस्ती थी, जिसे वह प्यार समझने लगा। सौम्य की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उससे दोस्ती तोड़ दी। उसने फोन कर बात करना भी बंद कर दिया। यह बात सौम्य को नागवार गुजरी।

बेटी के जख्म देख फफक पड़ी मां

युवती की मां ने बताया कि रविवार शाम पुलिस ने फोन कर हमें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत अस्पताल पहुंची। तब बेटी बेसुध थी। आरोपी लड़के के बारे में बेटी ने मुझे कभी नहीं बताया। वो मेरी इकलौती बेटी है। उसके पिता LIC में काम करते हैं।

छात्रा को आई सिर में चोटें

सर्जरी एवं न्यूरोसर्जन के HOD डॉ. सुधीर पाल ने बताया कि मरीज को हेड इंजुरी है। इसके अलावा उसके सिर व चेहरे की हडि्डयों में कई फ्रैक्चर भी हैं। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button