ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
देश

सहारा इंडिया में फंसे हैं आपके पैसे? कंपनी ने बताया-कहां गई न‍िवेशकों की रकम

Sahara India SEBI Case : सहारा इंड‍िया के न‍िवेशकों पर प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से बयान द‍िए जाने के बाद अब कंपनी ने एक लेटर ल‍िखा है. कंपनी की तरफ पैसा सेबी के खाते में जमा होने की बात कही गई है.

Sahara India SEBI Case : सहारा इंड‍िया (Sahara India) में लाखों लोगों के पैसे फंसे हुए हैं. सरकार की तरफ से प‍िछले काफी समय से न‍िवेशकों का पैसा वापस द‍िलाने की कोश‍िशें चल रही हैं. प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) ने भी सदन में बयान द‍िया था.

उपलब्ध कराए दस्तावेजों में रिकॉर्ड ट्रेस नहीं हो रहा

इस दौरान वित्त राज्यमंत्री ने कहा था क‍ि सेबी (SEBI) को 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं. सरकार ने यह भी बताया था क‍ि शेष आवेदन का SIRECL और SHICL द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में रिकॉर्ड ट्रेस नहीं हो पा रहा.

निवेशकों के 25,000 करोड़ रखने का आरोप

अब सहारा (Sahara) ने फिर से सेबी (SEBI) पर निवेशकों के 25,000 करोड़ रुपये रखने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी सहारा की तरफ से यह बात कही गई है. सहारा ने पत्र में ल‍िखा क‍ि वह (सहारा) भी सेबी से पीड़ित है. हमसे दौड़ने के ल‍िए कहा जाता है लेक‍िन हमें बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया है.

सेबी बता चुका है पैसा न लौटा पाने का कार

पैसा नहीं लौटा पाने पर सेबी (SEBI) की तरफ से पहले ही बताया गया क‍ि दस्तावेजों और र‍िकॉर्ड में निवेशकों का डाटा ट्रेस नहीं हो पा रहा है. 4 अगस्त 2021 को सेबी की सालाना रिपोर्ट में निवेशकों के 129 करोड़ रुपये लौटाने की बात कही गई थी. उस समय न‍ियामक ने यह भी बताया था क‍ि सेबी के खाते में 31 मार्च 2021 तक जमा कराई गई रकम ब्याज समेत करीब 23,191 करोड़ रुपये है. इससे पहले सेबी ने कहा था क‍ि जुलाई 2018 के बाद सेबी की तफ से किसी दावे पर विचार नहीं क‍िया जाएगा.

Related Articles

Back to top button