ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

तमिलनाडु में घुसे लश्‍कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी, राज्‍य में हाई अलर्ट जारी

चेन्‍नैः जम्मू-कश्मीर के बाद अब तमिलनाडु में आतंकी खतरा मंडरा रहा है। जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्‍य में सुरक्षा एजेंसियों की चौकस निगरानी के कारण घुसपैठ करने में नाकाम रहने वाले पाकिस्‍तानी आतंकवादी अ‍ब भारत में घुसपैठ के लिए नए रास्‍ते तलाश रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया है कि आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी श्रीलंका के रास्‍ते तमिलनाडु के कोयंबटूर में घुस गए हैं। आतंकियों के घुसपैठ की सूचना के बाद राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इन आतंकवादियों ने श्रीलंका के रास्‍ते भारत में प्रवेश किए हैं। इन 6 आतंकवादियों में एक पाकिस्‍तानी और एक श्रीलंका का तमिल आतंकी है। ये सभी आतंकवादी मुस्लिम हैं लेकिन उन्‍होंने हिंदुओं की तरह से वेशभूषा धारण कर रखा है। लश्‍कर आतंकवादियों ने तिलक और भभूत लगा रखा है। अलर्ट को देखते हुए राजधानी चेन्‍नै समेत पूरे राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चेन्‍नै में सुरक्षाकर्मियों ने गश्‍त बढ़ा दी है और महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्‍या बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा क्‍यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों पर सुरक्षाकर्मी लोगों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लश्‍कर के आतंकवादियों को श्रीलंका के कुछ लोगों ने भारत में घुसने में मदद की है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा था कि घाटी में आंतक विरोधी ऑपरेशन जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों को अलग-थलग करने और उनर दबाव बनाने के लिए हम काम करते रहेंगे। उन्होंने ये बातें बारामुला में हुए एनकाउंटर के बाद कहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button