ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

CWC 2019, AUSvsSL: श्रीलंका के लिए ऑस्ट्रेलिया को रोकना होगा मुश्किल

लंदन: विश्व कप विजेता और अंकतालिका पर दूसरे स्थान पर चल रही टीम ऑस्ट्रेलिया आज द ओवल मैदान में श्रीलंका के साथ भिड़ेगी। विश्वकप में श्रीलंका का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा है वहीं ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ़ जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एंट्री कर रही है। हालांकि उस मैच में उसे जीत हालांकि आसानी से नहीं मिली थी। बल्लेबाजों ने अच्छा किया था और फिर मिशेल स्टार्क ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया

वहीं अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। उससे पहले के दो मैचों में उसे एक मैच में जीत मिली थी। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो इस मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। उसकी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग श्रीलंका से कई बेहतर है। बल्लेबाजी में डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 82 रनों की पारी खेली। मध्य क्रम हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सका था, लेकिन स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा ने पिछले मैचों में बल्ले से अच्छा योगदान दिया है।

वहीं गेंदबाजी में स्टार्क हर मैच में अपना कहर बरपा रहे हैं। भारत के खिलाफ हालांकि वो ज्यादा असरदार नहीं रहे थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अहम समय पर तीन विकेट ले जीत की ओर बढ़ती दिख रही विंडीज को हार की तरफ मोड़ दिया था। श्रीलंका की कमजोर और अनुभवहीन बल्लेबाजी के सामने स्टार्क का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती है। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और नाथन कल्टर नाइल भी टीम की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

श्रीलंका की बल्लेबाजी में अगर किसी के बल्ले से रन निकले हैं तो वो हैं कप्तान दिमुथ करुणारत्ने। कप्तान ने एक अर्धशतक जमाया है, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज आगे आकर रन नहीं कर सका है। अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला भी नहीं चला है। श्रीलंकाई टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि कप्तान के अलावा अविश्का फर्नाडो, कुशल परेरा, लाहिरू थिरिमाने रन करें। वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका का दारोमदार लसिथ मलिंगा के कंधों पर रहेगा। नुवान प्रदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी इसलिए उनसे भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

संभावित टीमें

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

श्रीलंका : दिमुथ करुणा (कप्तान), अविश्का फनार्डो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button