ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

मोदी के खिलाफ बोलता है ये सुपरस्टार, फीमेल फैन ने ली सेल्फी तो पति बोला- Delete करो

नई दिल्लीः साऊथ और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर प्रकाश राज के फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लेकिन अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में प्रकाश राज ने अपने फैन के साथ हुए एक किस्से को शेयर किया है।अपने ट्वीट में प्रकाश राज ने बताया कि कैसे मोदी विरोधी होने के कारण उनकी एक महिला फैन को उसके पति से बुरा भला सुनना पड़ा। प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि इस वाक्ये के बाद में बेहद सदमें में हूं और उक्त महिला के साथ क्या हुआ होगा, वो भी मुझे झुंझला जाता है।

प्रकाश राज ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा हैः ‘कश्मीर का एक वाकया…हम किसी और के लिए उन लोगों को आहत क्यों करें जिन्हें हम प्यार करते हैं? हमारे विचार नहीं मिलते तो हम एक दूसरे को नफरत क्यों करें?’ इन विचारों के साथ प्रकाश राज ने एक बड़ी पोस्ट लिखी है।

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने लिखा हैः ‘कश्मीर के गुलमर्ग में जैसे ही मैं होटल से बाहर आया तो एक महिला और उनकी बेटी ने मेरे साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा। मैंने हां कह दी और दोनों ही बहुत खुश हो गईं, लेकिन तभी उनका पति गालियां निकालता हुआ वहां आ गया और उन्हें इसे डिलीट करने के लिए कहने लगा क्योंकि मैं मोदी विरोधी हूं। वहां मौजूद पर्यटक ये सब देख रहे थे। उस महिला की आंखों में आंसू आ गए। मैं उस शख्स को एक किनारे ले गया और बोला, ‘डियर सर, मिस्टर मोदी या मेरी वजह से आपकी पत्नी ने आप से शादी नहीं की है। इतनी प्यारी बेटी आपको दी है और वे अपनी जिंदगी आपके साथ जी रही हैं। प्लीज उनके विचारों का सम्मान करें जैसे वो आपके विचारों का सम्मान करती हैं। छुट्टियों का लुत्फ लें। मैं भारी दिल से वहां से चला गया। यह बात मेरे जेहन में रही कि उन्होंने मेरी फोटो डिलीट की या नहीं, लेकिन क्या उनका ये घाव भर पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button