ब्रेकिंग
Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
खेल

INDvsPAK : भारत के खिलाफ मैच से पहले PCB ने उठाया ये कदम तो युसूफ हो गए आग बबूला

कराची : पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को रहने की अनुमति देने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर नाराजगी जताई है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पत्नियां और बच्चे भारत के खिलाफ मैच से पहले यहां मैनचेस्टर पहुंच गए हैं। युसूफ ने कहा, ‘‘मैं 1999, 2003 और 2007 विश्व कप टीम में था, लेकिन बोर्ड ने कभी खिलाड़ियों के साथ परिवार को रहने की इजाजत नहीं दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘1999 में हमारी टीम में इतने बड़े नाम थे कि यदि हम दबाव डालते तो बोर्ड पत्नियों और बच्चों को साथ रखने की अनुमति दे देता।’

युसूफ ने कहा, ‘‘हमने ऐसा नहीं किया, क्योंकि विश्व कप में काफी दबाव होता है और खिलाड़ी पूरा फोकस खेल पर ही करना चाहते हैं। इंग्लैंड में 1999 में यही हुआ।’’ उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कभी भी वनडे श्रृंखलाओं और टूर्नामेंटों में भी परिवार को खिलाड़ुयों के साथ रहने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इतना ही जरूरी था तो विश्व कप की शुरुआत से ही खिलाड़ियों के परिवार को साथ रहने दिया जाता। इतने अहम मैच से पहले यह फैसला समझ से परे है। इससे खिलाड़ियों का ध्यान बंटेगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button