ब्रेकिंग
Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे
मनोरंजन

CWC 2019, INDvsPAK: माइकल वॉन ने की भारत-पाक मैच को लेकर भविष्यवाणी, बताया कौन होगा विजेता

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब तक सबसे दिलचस्प मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रसंशकों का उत्साह अब चरम सीमा तक पहुंच चुका है। कल पाकिस्तान और भारत का विश्वकप में मुकाबला होने वाला है और ऐसे में भारतीय टीम को इस मैच की फेवरेट टीम माना जा रहा है। क्रिकेट प्रसंशक इस मैच में भारत की जीत होने का दावा करते हैं वहीं इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वॉन का मानना है कि 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाले मैच में पाकिस्तानी टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस मैच की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान की आसान जीत’। वॉन अक्सर अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा वॉन ने 15 मैचों के बाद विश्व कप जीतने वाली टीम को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है। वॉन की मानें तो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत में से कोई एक टीम ये विश्व कप जीतेगी।

Michael Vaughan

✔@MichaelVaughan

Easy win for Pakistan .. 😉

Cricbuzz

✔@cricbuzz

Looking forward to #INDvPAK be like…

1,055 people are talking about this
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इस समय कमेंट्री कर रहे हैं और अपनी टीम इंग्लैंड को विश्व कप का प्रबल दावेदार मानते हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और इस बार ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड अपना पहला विश्व कप जीत सकता है। हालांकि, बारिश ने इस विश्व कप का मजा जरूर किरकिरा कर दिया है, लेकिन क्रिकेट प्रेमी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि 16 जून को होने वाले विश्व कप के इस मुकाबले में बेइमान मौसम खलनायक बन कर ना आए और ये मैच पूरा हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button