ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
व्यापार

भारत में कब आएगी क्रिप्टो करेंसी? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई पूरी बात

Nirmala Sitharaman on Cryptocurrency : व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने कहा कि मनी लांड्रिंग या आतंकवादियों के वित्तपोषण को लेकर क्रिप्टोकरेंसी में हेराफेरी भी की जा सकती है. ये चिंताएं केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की हैं.

Nirmala Sitharaman on Cryptocurrency : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने एक बार फ‍िर क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) पर अपनी बात रखी. व‍ित्‍त मंत्री ने क्रिप्टो के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए कहा कि देश इस डिजिटल मुद्रा (Digital Currency) के रेग्‍युलेशन पर सोच-विचार कर निर्णय करेगा. उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि क्रिप्टो पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया जाएगा.

किसी भी तरह प्रभावित करने का इरादा नहीं

सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा, ‘हमें यह तय करना है कि जो भी उपलब्ध जानकारी है, उसके आधार पर सही फैसला लिया जाए. इसमें जल्दबाजी नहीं की जा सकती. इसमें समय लगेगा.’ मंत्री ने साफ किया कि सरकार ‘ब्लॉकचेन’ से जुड़ी प्रौद्योगिकी को उसे आगे बढ़ाने के ल‍िए पूरी तरह से तैयार है. सीतारमण ने कहा कि हमारा इरादा किसी भी तरह से इसे प्रभावित करना नहीं है.

दुनिया के कई देशों की चिंताएं

उन्‍होंने कहा कि मनी लांड्रिंग या आतंकवादियों के वित्तपोषण को लेकर क्रिप्टोकरेंसी में हेराफेरी भी की जा सकती है. वित्त मंत्री ने कहा कि ये कुछ चिंताएं हैं. ये चिंताएं केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की हैं. इस पर अलग-अलग मंचों पर चर्चा भी हुई है. गौरतलब है क‍ि भारत केंद्रीय बैंक के समर्थन वाली डिजिटल मुद्रा (CBCD) पेश करने की योजना बना रहा है.

बढ़ती जरूरत के लिए बड़े बैंकों की जरूरत

सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट भाषण में घोषणा की थी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2022-23 में डिजिटल रुपया या सीबीडीसी जारी करेगा. एचडीएफसी लिम‍िटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय के बारे में सीतारमण ने कहा कि यह अच्छा कदम है क्योंकि भारत को बुनियादी ढांचे के लिये बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बड़े बैंकों की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button