ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

Realme Pad Mini 8.7-इंच डिस्प्ले के साथ आया

शुक्रवार को हुए इवेंट में रियलमी ने भारत में ढेर सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए। कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन, टीवी और बड्स के साथ टैब भी लॉन्च किया है। रियलमी मिनी पैड कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉइड टैबलेट है। इसमें 8.7-इंच डिस्प्ले और 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरे जैसे कई धांसू फीचर्स हैं। अगर आप ऑनलाइन स्टडी, वर्क या फिर एंटरटेनमेंट के लिए टैब खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो या आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

रिलयमी पैड मिनी टॉप पर रियलमी यूआई के साथ एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसमें 8.7-इंच डिस्प्ले है जो 84.59 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लाता है। एलसीडी पैनल एक सनलाइट मोड का सपोर्ट करता है, जो टैबलेट को बाहर उपयोग करते समय अधिकतम चमक प्रदान करने में मदद करता है।

रियलमी ने टैबलेट के पिछले हिस्से पर 8-मेगापिक्सेल कैमरा पेश किया है, जबकि इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर है। टैबलेट 64GB तक ऑनबोर्ड UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। टैबलेट 4G कनेक्टिविटी (ऑप्शनल) के साथ भी आता है। इसके अलावा, रियलमी मिनी पैड में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।

टैब में 6400mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसमें 15.8 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम मिलता है।

Related Articles

Back to top button