ब्रेकिंग
Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए...
मनोरंजन

साउथ एक्टर पर विजय बाबू पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्मों के स्टार विजय बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला के आरोप पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ यह केस दर्ज किया है। महिला ने एक्टर पर काम देने के बहाने कथित तौर पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने विजय बाबू के खिलाफ 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि विजय ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि विजय ने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार किया है।  विजय ने फिल्मों में रोल देने के बहाने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया है।

विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस मामलें में अपनी सफाई पेश की है। विजय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि महिला उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे किसी बात का डर नहीं है, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, जिस महिला ने मेरे खिलाफ आरोप लगाया है, मैं उसे 2018 से ही जानता हूं और यहां विक्टिम मैं खुद ही हूं।” उनके पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए काफी सारे सबूत भी हैं। उस महिला के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे। उनके पास महिला के साथ बातचीत के सारे स्क्रीनशॉट्स मौजूद हैं, जिन्हें वे कोर्ट में सबके सामने पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button