Breaking
गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों ने... AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना

खरगोन जिले में तालाब की मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत

 खरगोन। तालाब की मिट्टी धंसने से दाे महिलाओं की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम भड़वाली में ग्राम पंचायत से बने मनरेगा योजना अंतर्गत तालाब में अपने घरेलू उपयोग के लिए गांव की कुछ महिलाएं दो किलोमीटर दूर तालाब से मिट्टी लेने गई थी।

तालाब से मिट्टी निकालने का काम और भी कुछ महिलाएं कर रही थीं। इसमें चार महिलाएं मिट्टी की खदान के धंसने से उसकी चपेट में आ गई। दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भड़वाली की दो महिलाएं सोनू पुत्र शुभम बामनिया एवं बाली पति दशरथ अवासे 40 वर्ष अपने बच्चों के साथ मनरेगा से निर्मित तालाब में घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने गई थी।

इसी दौरान अचानक तेज हवा और आंधी के चलने से मिट्टी की खदान धंस गई। जिसमें दो महिलाएं बुरी तरह दब गई। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। जब इस पूरे मामले को वहां जमा बच्चों ने देखा तो उन्‍होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मिट्टी की खदान से निकालने की भरसक कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं बच नहीं पाई। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में सूचना दी। 100 डायल एवं 108 एंबुलेंस एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दो घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दोनों घायल महिलाएं खतरे से बाहर हैं। दो मृत महिलाओं के शव को पीएम हेतु बरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम पश्चात शव स्वजन के सुपुर्द किए।

गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक     |     पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     स्वाति मालिवाल केस: केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किए जब्त     |     शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप     |     पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग     |     फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों नेता     |     AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला     |     वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा     |     नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें