ब्रेकिंग
Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय...
देश

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने दिया इस्तीफा, राजनीति में कर सकते हैं एंट्री

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने ‘इन्काउन्टर स्पेशलिस्ट’ पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा का इस्तीफा सोमवार को स्वीकार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शर्मा ने 35 साल की सेवा के बाद जुलाई 2019 में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। उस वक्त वह ठाणे में रंगदारी वसूली विरोधी प्रकोष्ठ के प्रमुख थे। सूचनाओं के मुताबिक, शर्मा ने कथित रूप से 100 से ज्यादा अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह विभाग ने सोमवार को शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।” उन्होंने बताया कि संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, शर्मा को अभी पेंशन जैसी सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि उन्होंने रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में महाराष्ट्र प्रशासनीक पंचाट (एमएटी) के फैसले को बांबे उच्च न्यायालय में चुनौती दी है और उसके फैसले का इंतजार है।

राज्य सरकार ने अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम गिरोह के साथ कथित संबंधों और मुठभेड़ में उनकी कथित भूमिका को लेकर 2008 में शर्मा को नौकरी से निकाल दिया था। कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में 2013 में एक सत्र अदालत ने शर्मा को बरी कर दिया। सरकार ने 2017 में उन्हें फिर से पुलिस बल में बहाल कर लिया। अटकलें हैं कि शर्मा शिवसेना में शामिल होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पालघर जिले के नाल्लासोपारा सीट से बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button