ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

स्कूल में लगाई बेटी की पेटी, शिकायत के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं

उज्जैन। अब छात्राओं को थाने जाकर अपनी समस्याएं बताने की जरूरत नहीं है। सीएम राइज खाचरौद स्कूल में पुलिस ने बेटी की पेटी लगाई है। इसमें छात्राएं व महिला स्टाफ अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगी। स्कूल की प्राचार्य पेटी खोलकर चिट्ठी पढ़कर पुलिस को सूचना देंगी।

स्कूल की प्राचार्य खोलेगी पेटी

महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए खाचरौद में पुलिस ने नया प्रयोग शुरू किया है। एसडीओपी पुष्पा प्रजापति ने सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार को बेटी की पेटी लगाई है। इसमें बालिकाएं व महिलाएं अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगी। प्रत्येक माह में एक बार स्कूल की प्राचार्य पेटी खोलकर उसमें समस्या संबंधित चिट्ठी की जानकारी पुलिस को देगी। इस पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी।

निसंकोच समस्याओं को बता सकेंगी छात्राएं

पुलिस का कहना है कि बेटी की पेटी का मुख्य उद्देश्य बालिकाएं एवं महिलाएं अपने से संबंधित समस्याओं, दुर्व्यवहार को स्वजन को बताने में संकोच करती हैं। इस पेटी के माध्यम से वह निसंकोच होकर अपनी समस्याओं को बता सकेगी। इन्हें पूरी संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ निराकरण कर कार्रवाई की जाएगी। इससे छात्राएं बगैर किसी दबाव में स्वतंत्र एवं भयमुक्त होकर पढ़ाई एवं कार्य कर सकेंगी। बेटी की पेटी प्रत्येक एक माह के बाद खोली जाएगी। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य द्वारा संबंधित थाने में इसकी जानकारी दी जाएगी। शिकायत का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा समस्या के त्वरित समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारी महिला अधिकारी एवं महिला हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर भी चस्पा किए गए हैं। इन पर फोन कर छात्राएं व महिलाएं अपनी समस्या बता सकती हैं।

Related Articles

Back to top button