ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
धार्मिक

वैशाख महीने में मासिक शिवरात्रि व्रत का शुभ मुहूर्त और तिथि, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्री (masik shivratri 2022) का व्रत रखा जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान होता है. भगवान शिव को मासिक शिवरात्रि का व्रत (masik shivratri 2022 vrat vidhi) बेहद प्रिय होता है.

इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.
वैसे तो वर्ष में फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि (masik shivratri 2022 lord shiv vrat) के रूप में मनाया जाता है. लेकिन, हर महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है. भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में आरोग्य, धन, दौलत, सुख आदि की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही मासिक शिवरात्रि (masik shivratri 2022 detail) का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. तो, चलिए आपको वैशाख माह की शिवरात्रि की तिथि शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं.
मासिक शिवरात्रि की तिथि
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 28 अप्रैल के दिन गुरुवार को रात 12 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 29 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर वैशाख माह की शिवरात्रि का व्रत 29 अप्रैल दिन शुक्रवार को रखा (masik shivratri 2022 date) जाएगा.
मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
वैसे तो मासिक शिवरात्रि का पूरा दिन शुभ ही होता है लेकिन, इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल की रात 11 बजकर 57 मिनट से रात 12 बजकर 40 मिनट तक है. अगर आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवरात्रि की पूजा करना चाहते हैं, तो इस मुहूर्त (masik shivratri 2022 shubh muhurat) में कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button