ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, यहां जानें कहां कितने में बिक रहा तेल

गरुवार के दिन पेट्रोल और डीजल के नए रेट को जारी कर दिया गया है. तेल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं अतंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी देखने को मिल रही है. इसके बावजूद देश में तेल के दामों में कटौती नहीं की जा रही है.

Petrol Diesel Price Today: 30 अप्रैल शनिवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए है. नए रेट के मुताबिक आज भी तेल के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. 6 अप्रैल के बाद से आज लगातार 25वें दिन कीमत स्थित है. वैसे शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में सीएनजी गैस कीमतों में इजाफा किया गया था. सीएनजी की कीमतों में 2.20 रुपये का उछाल आया जिसके बाद सीएनजी की कीमत 77.20 रुपये हो गई है.

महानगरों में तेल के भाव

दिल्ली- पेट्रोल 105.41 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 96.67 रुपये प्रतिलीटरमुंबई- 120.51 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 104.77 रुपये प्रतिलीटरचेन्नई- 110.85 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 100 रुपये प्रतिलीटरकोलकाता- 115.12 रुपये प्रतिलीटर, डीजल 99.83 रुपये प्रतिलीटर

पीएम मोदी ने की VAT हटाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को राज्य सरकारों से अपील की गई कि वे पेट्रोल-डीजल पर लगाए जा रहे टैक्स में कटौती करें. पीएम मोदी ने गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों कसे कहा कि देश की बेहतरी के लिए उन्हें केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए और लोगों को राहत देने के लिए टैक्स में कटौती करनी चाहिए.

कब जारी होते हैं नए रेट

तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा तेल के रेट जारी क दिए जाते हैं. सुबह 6 बजते ही देश में तेल के नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन इत्यादि वसूला जाता है. इस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तविक दाम से अधिक होते हैं.

कैसे पता करें तेल का भाव

पेट्रोल और डीजल का दाम पता करने के लिए आपको फोन पर SMS ऐप में जाना होगा. यहां इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 पर भेज सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिए आपको ताजा तेल के भाव की जानकरी दे दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button