ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
देश

ममता  केजरीवाल की मुलाकात से नए सियासी समाकरण के संकेत 

नई दिल्ली । गोवा विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने और रिश्तों में दिखी तल्खी के बाद इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात ने नई सियासी समीकरणों का संकेत दिया। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब आधा घंटा चली। यह मुलाकात तब हुई, जब काफी समय से यह अटकलें लग रही थी कि दोनों के रिश्तो में कुछ खटास आ गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी गोवा में जब गंभीरता से चुनाव लड़ रही थी। तब अचानक से तृणमूल कांग्रेस भी वहां चुनाव लड़ने पहुंच गई और अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर नाखुशी भी जाहिर की थी।इस मुलाकात से दोनों नेताओं के खराब होते रिश्तो की अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। इस मुलाकात में क्या बात हुई इस पर दोनों ही तरफ से कुछ नहीं बताया गया है लेकिन समझा जाता है कि विपक्षी एकता और राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई हुई है। टीएमसी के एक नेता ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। ममता बनर्जी ने केजरीवाल को पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत की बधाई दी। दोनों नेता दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के सांसद  अभिषेक बनर्जी के घर पर मिले।

Related Articles

Back to top button