ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को फंड की कमी पर हाईकोर्ट सख्त: NTCA से 10 साल का डाटा मांगा, रिक्त पदों... बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह... गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: निर्दोषों को 36 घंटे अवैध हिरासत में रख वसूली करने वाला थानाध्यक्ष और 3 ...
धार्मिक

काली नजर से ही नहीं, एक्सीडेंट से भी बचाता है बजर बट्टू… इन अचूक तरीकों के साथ देखें आजमाकर

बजर बट्टू को नजर बट्टू या बिजूका भी कहा जाता है. आपने अक्सर नजर बट्टू को घर के दरवाजे, बालकनी या किसी ऐसी जगह जहां सबकी नजर जाती हो वहां जरूर देखा होगा.

ऐसा माना जाता है कि बजर बट्टू घर को बुरी नजर के प्रभाव से बचाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि बजर बट्टू को घर में कैसे लगाया जाए किस तरह से ये आपको नेगेटिव एनर्जी के प्रभाव के साथ साथ एक्सीडेंट जैसी दुर्घटनाओं से भी बचाएगा.

नजर उतारने के लिए
कई बार अच्छी लाइफस्टाइल या किसी ख़ास वजह से लोगों की आंखों से निकलने वाली शक्तिशाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ना केवल व्यक्ति के घर पर बल्कि उसकी सेहत जीवनशैली पर भी पड़ सकता है. इसे नजर लगना कहते हैं. ऐसे में नजर उतारने के लिए आप संबंधित व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार बजरबट्टू घुमाएं फिर इसे किसी बहते हुए जल स्त्रोत में प्रवाहित कर दें. आप इसे किसी ऐसी जगह भी दाल सकती हैं जहां किसी की नजर ना पड़े.

घर को ना लगे काली नजर
क्या आपने इतना सुंदर घर बनवाया है जिसे देखकर हर किसी के मुंह से तारीफ निकल जाती है? कुछ लोग आपके घर को देखकर खुश होते हैं कुछ मन ही मन जल भुन जाते हैं. ऐसे में उनकी काली नजर आपके घर पर पड़ सकती है. घर को बुरी नजर के नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए आप एक मोटे लाल अभिमंत्रित धागे में बजर बट्टू बांधकर टांग दें. अगर बजर बट्टू टूट जाता है या इसमें दरार पड़ जाती है तो इसका अर्थ है कि घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है.

तंत्र क्रिया होगा निष्फल
मकान बनवाते समय जो लोग आपसे जलन का भाव रखते हैं अक्सर कुछ ऐसा तंत्र मंत्र या टोटका नींव में डाल देते हैं जिससे अक्सर परिवार के सदस्यों में कलह बनी रहती है, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है, अच्छा खासा व्यापार चौपट हो जाता है, घर के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं, दवाई भी असर करना बंद कर देती है, नौकरी छूट जाती है कई बार तो राजा भी रंक होने के कगार पर आ जाता है. अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो भवन निर्माण कराते समय ही घर के दक्षिण दिशा वाले कॉर्नर में एक अभिमंत्रित बजरबट्टू (मंत्रों द्वारा पूजा करवाया हुआ बजरबट्टू) गाड़ दें. इससे घर पर किसी भी प्रकार का तंत्र मंत्र असर नहीं करेगा.

एक्सीडेंट से बचाव
कई बार आपने देखा होगा कि एकदम नई कार या बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है. ऐसा बुरी नजर के कारण होना संभव हो सकता है. ऐसे में जब गाड़ी नई खरीद कर लाएं अपनी गाड़ी के आगे छोटा सा बजर बट्टू टांग दें. इससे आपकी गाड़ी नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बची रहेगी.

Related Articles

Back to top button