ब्रेकिंग
Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों
उत्तरप्रदेश

 कपड़ा व्यापारी के बेटे को किया मुक्त, अपहरणकर्ता हुए गिरफ्तार

बस्ती। बस्ती जिले में हफ्ते भर पहले अपहृत कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि 23 अप्रैल को बस्ती के थाना रुधौली से अपहृत हुए अखंड कसौधन  को बस्ती पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सकुशल बरामद कर लिया और दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बस्ती के कारोबारी अशोक कुमार कसौधन के पुत्र अखंड को अपहरणकर्ताओं ने गोरखपुर के सहजनवा में छिपाकर रखा था।
अखंड की बरामदगी के लिए सक्रिय टीम ने सूचना के आधार पर उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता दो सगे भाइयों आदित्य सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपहर्ताओं ने कहा कि अखंड कसौधन के पिता अशोक कुमार के कारोबार में वे लोग आपूर्ति करते थे, जिसके कारण वह बच्चे को भी भली प्रकार जानते थे। 23 अप्रैल को अखंड से अपहरणकर्ताओं ने यह बहाना बनाया कि उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है चल कर उसे बनवा दें, इसलिए वह बच्चा उनकी बाइक पर बैठ गया और इसके बाद उसे अपहृत कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद व्यापारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि उनपर कर्ज का दबाव था, जिसे चुकाने के इरादे से उन्होंने बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे को गोरखपुर जिले के सहजनवा कस्बे में छिपा कर रखा गया। पुलिस ने अखंड को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button