ब्रेकिंग
Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्...
देश

टीएमसी ने शाह के संभावित बंगाल दौरे पर किया कटाक्ष, भाजपा बोली पहले अपना घर ठीक करें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच बयानबाजी जारी है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के अगले सप्ताह संभावित दौरे पर शुक्रवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई से मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद यह शाह का राज्य का पहला दौरा होगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए और फिर अन्य राजनीतिक दलों पर टिप्पणी करनी चाहिए। घोष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की यह कहने के लिए निंदा की कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के लिए आर्थिक मदद मांगने नयी दिल्ली गयी थीं।
घोष ने कहा कि संघीय व्यवस्था में प्रत्येक मुख्यमंत्री के पास अपनी मांगें रखने का अधिकार है। शाह के प्रस्तावित दौरे पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल में टीएमसी के महासचिव घोष ने पत्रकारों से कहा, यह 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के 200 से अधिक सीटें लाने का सपना चकनाचूर होने के बाद अमित शाह जी का राज्य का पहला दौरा होगा। लेकिन उन्हें एक कठिन काम करना है क्योंकि वह गुटबाजी से जूझ रहे भगवा खेमे से मुलाकात करेंगे, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अपने पूर्ववर्ती दिलीप घोष के खिलाफ हैं।

Related Articles

Back to top button