ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

रवि शास्त्री ने बताया अपना मास्टरप्लान, इन खिलाड़ियों पर देंगे खास ध्यान

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि उनके दूसरे कार्यकाल में टीम की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। शास्त्री ने गल्फ न्यूज से कहा, ‘‘मकसद इस लय को जारी रखने का है। हमारी एक नजर युवाओं पर है और दूसरी नजर तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर है। कभी इस चीज को मत भूलें कि आप जीत के लिए खेलते हैं, लेकिन साथ ही युवाओं पर भी ध्यान दें।’’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि युवाओं को टी-20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए तैयार करना काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘रास्ता यह देखते हुए तैयार किया जाना चाहिए कि टी-20 विश्व कप के लिए आपके पास 12 महीने का और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 18-20 महीने का समय है।

बदलाव के इस दौर को ध्यान में रखते हुए युवाओं पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि वे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ घुल मिल जाएं और हमें एक मजबूत टीम प्रदान करें।’’ मुख्य कोच ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट चैम्पियनशिप सम्मान की लड़ाई होगी। शास्त्री ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हम घर में खेल रहे हैं और यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है। इसलिए अब और अधिक कारण है कि आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब अंक भी गिने जाएंगे। हम विश्व की नंबर वन टीम हैं और पिछले तीन साल से शीर्ष पर हैं, इसलिए प्रतिष्ठा भी दांव पर है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button