ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री और करंज के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री बृजेश लुणावत की स्मृति में उनके परिजन तथा मित्रों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री और करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ साकेत विकास जन-कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं सर्वश्री रतन भट्टाचार्य, प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक वर्मा और अनिल वाणी ने भी गुलमोहर का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री बृजेश लुणावत का स्मरण करते हुए कहा कि उनके सद्कार्य और स्मृतियाँ हम सबके मन मस्तिष्क में चिंरजीवी रहेगी। उल्लेखनीय है कि श्री बृजेश लुणावत का गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण अवसान हो गया था। पौध-रोपण के मौके पर उनकी पत्नी श्रीमती स्मिता लुणावत, पुत्री कुमारी मुस्कान लुणावत, भ्राता डॉक्टर शैलेश लुणावत, भतीजे डॉक्टर सार्थक लुणावत सहित मित्रगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button