ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
देश

कल्याण सिंह बोले- बाबरी विध्वंस की घटना साजिश नहीं, करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के विस्‍फोट का नतीजा

लखनऊ. राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने मंगलवार को कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या (Ayodhya) में बाबरी मस्जिद विध्वंस (Babri Mosque Demolition) के पीछे कोई साजिश नहीं थी. उन्होंने कहा कि उस दिन जो कुछ भी हुआ वह अप्रत्याशित और अभूतपूर्व घटना थी. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कल्याण सिंह ने कहा कि दिसंबर 1992 की घटना सदियों से दबी हुई करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के विस्फोट का नतीजा थी.

बाबरी विध्वंस मामले की आज सुनवाई

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में कल्याण सिंह को आरोपी बनाने की सीबीआई की अर्जी पर आज लखनऊ में सुनवाई होगी. सीबीआई ने कल्याण को मामले में बतौर आरोपी तलब करने की अर्जी दी थी. सीबीआई के विशेष जज अयोध्या प्रकरण की आज सुनवाई करेंगे. कोर्ट ने सीबीआई से कल्याण सिंह के संवैधानिक पद पर न होने का प्रमाण मांगा था. राजस्थान का राज्यपाल होने के चलते सीबीआई कल्याण सिंह को आरोपी नहीं बना पाई थी. बाबरी मस्जिद विध्‍वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपालदास समेत अन्य ज़मानत पर हैं.

विपक्ष से राम मंदिर पर रुख स्पष्ट करने को कहा

इससे पहले सोमवार को लखनऊ में दोबरा बीजेपी का सदस्य बनने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कल्याण सिंह ने विपक्षी पार्टियों से अयोध्या में राम मंदिर को लेकर रुख स्पष्ट करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, ‘अयोध्या एक पवित्र स्थान है. राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की भक्ति का विषय है. सभी राजनीतिक दलों को लोगों के सामने अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं या इसके खिलाफ हैं.’

कोर्ट में पेश होने को तैयार

गौरतलब है कि वर्ष 1992 में जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था, उस समय कल्‍याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. सीबीआई द्वारा तलब किए जाने की अर्जी पर उन्‍होंने कहा, ‘मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं. अगर सीबीआई मुझे बुलाती है, तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगा और जिस भी तारीख को वे मुझे पेश होने के लिए कहेंगे, उस पर पेश हो जाऊंगा. मैं उनका पूरा सहयोग करूंगा. अदालत में मुद्दा यह है कि एक आपराधिक साजिश थी, जिसमें 12-13 लोगों का नाम था. मैं अदालत के सामने कहूंगा कि कोई साजिश नहीं थी.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button