ब्रेकिंग
Mhow Crime News: महू में विस्फोटक चोरी कांड में बड़ा सुराग, कम तीव्रता वाले बॉक्स चोरी होने से कृषि ... Gwalior News: ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्त... आहते बंद, पर सड़क बन गई मयखाना: ग्वालियर में फुटपाथ और सीढ़ियों पर खुलेआम शराबखोरी जाली दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के पासपोर्ट बनाने का भंडाफोड़: गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला ... इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर घमासान: रीजनल पार्क के ₹10 लाख किराए पर गरमाई सियासत Bhopal to Gaya Special Train: पितृपक्ष पर गया जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 24 कोच वाली ट... Balaghat Baiga Child Deaths: बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक... Andhra Pradesh News: बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैद... Bareilly News: बरेली में जन्मांध गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म, IVRI के वैज्ञानिक भी करिश्मा ... Varanasi Sewer Water Controversy: विदेशी पर्यटकों के सामने सीवर जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, नगर नि...
विदेश

क्यूबा की राजधानी हवाना के 5 स्टार सेराटोगा होटल में विस्फोट

क्यूबा की राजधानी हवाना में शुक्रवार रात सेराटोगा होटल में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके की जगह से धूल और धुएं का गुबार नजर आ रहा है। रेस्क्यू टीम मौके पर है और मलबा हटा रही है। सुरक्षा बलों ने होटल को घेर लिया है। अब तक 22 लोगों के मारे जाने की और 70 के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। धमाका होटल में गैस लीक की वजह से हो सकता है। राष्ट्रपति मिगुल डियाज और उनके कई मंत्री घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

हवाना के सेक्रेटरी लुईस एंतोनियो ने कहा- हमें चार लोगों के शव मिल चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। अब तक के सभी सबूत हादसे की तरफ इशारा कर रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि सड़क के दूसरी तरफ खड़े वाहन और लोग भी इसकी चपेट में आ गए। धमाका तब हुआ जब एक लिक्विड गैस के टैंकर से सिलेंडर्स में गैस ट्रांसफर की जा रही थी। क्यूबा के लिए यह धमाका आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद यहां अब टूरिज्म सेक्टर रफ्तार पकड़ रहा था। अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते यहां की इकोनॉमी खराब दौर से गुजर रही है और सरकार के विरोध में कई प्रदर्शन भी हुए हैं।

सेरेटोगा होटल राजधानी के मशहूर होटल्स में से एक है और इसमें अकसर विदेशी टूरिस्ट ठहरते हैं। सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कई बार यहीं की जाती हैं। होटल की वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया को इस क्षेत्र में जाने की मंजूरी नहीं दी गई है। कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। इस होटल के करीब ही एक मशहूर स्कूल भी है। इसे खाली करा लिया गया है। यह फाइव स्टार होटल है और इसमें 96 रूम हैं। इसके अलावा दो बार, दो रेस्टोरेंट्स और एक रूफ-टॉप पूल भी हैं। यह होटल 1930 में बना था और इसे हेरिटेज क्लासिक क्यूबन मॉडल कहा जाता है। 2005 में इसे नए सिरे से तैयार किया गया और बाद में इसकी ओपनिंग हुई थी।

Related Articles

Back to top button