Breaking
रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’ चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बुलवाकर नहीं किया भुगतान शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से होगा 2023 के चुनाव का शंखनाद: आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

2 जुलाई को होने वाली महारैली को होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर पार्टी की ओर से बैठकों और जनसंवादों का दौर लगातार जारी है। महारैली बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। ‘आप’ ने बताया कि बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली महारैली को प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। इस कैंपेन को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक वर्चुअली रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

“आप” ने बताया कि पार्टी इस महारैली को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर ही है। लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सहप्रभारी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारी-कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और 2 जुलाई को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

आप ने कहा, 2 जुलाई को होने वाली बिलासपुर की महारैली का प्रचार-प्रसार पूरे छत्तीसगढ़ में बहुत तेजी से चल रहा है। इसको देख कर कांग्रेस और बीजेपी बहुत बुरी तरह से घबरा गई है। 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

“आप” ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है। अरविंद केजरीवाल की बिलासपुर में होने जा रही महारैली के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है।

रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में     |     दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया     |     रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’     |     चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय     |     कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई     |     पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार     |     महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी पर धोखाधड़ी का आरोप, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बुलवाकर नहीं किया भुगतान     |     शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज     |     ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल     |     रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें