ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
छत्तीसगढ़

एटीआर की निगरानी के लिए लगे तीन ट्रैप कैमरे

बिलासपुर। चानकमार टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में शनिवार की रात एक बार फिर बाघ नजर आया है। केंवची रेंजर ने सड़क पार करते बाघ को देखा। यहां लगातार बाघ की हलचल की सूचना भी मिल रही थी। लिहाजा निगरानी के लिए रविवार को तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वन अमले को भी सतर्क कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों से एटीआर में बाघ नजर आ रहे हैं। शावक के साथ बाघिन भी देखी गई है।
टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए यह बेहतर संकेत है। वह मानकर चल रहा है कि संख्या बढ़ रही है। यही वजह है कि मैदानी अमले की मुस्तैदी बढ़ा दी गई। हर रेंज में एक अलग से टीम बनाई गई है, जो केवल बाघ पर नजर रखी हुई है। जंगल के अंदर पंजों के निशान, मल, खरोंच आदि के निशान नजर आ रहे है। उसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। स्ट्राइक फोर्स की टीम लगातार बाघ देख रही है। इस बीच शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सांवतपुर से गाभीघाट जाने के बाद मार्ग पर केंवची के रेंजर ने बाघ को सड़क पार करते हुए देखा गया।

Related Articles

Back to top button