ब्रेकिंग
Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी... Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र...
व्यापार

RBI ने दो बैंकों पर ठोका 59 लाख का भारी जुर्माना, इनमें कहीं आपका खाता तो नहीं?

RBI Penalty : र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से मुंबई और गाज‍ियाबाद के दो बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है. केंद्रीय बैंक की तरफ से यह जुर्माना न‍ियमों का पालन करने में चूक के चलते लगाया गया है. इस कार्रवाई से बैंक की ग्राहकों से जुड़ी सर्व‍िस पर क‍िसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.

RBI Penalty : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से न‍िर्देशों का पालन नहीं करने पर दो बैंकों पर भारी जुर्माना ठोका गया है. इनमें से एक बैंक मुंबई और दूसरा गाज‍ियाबाद का है. मुंबई स्‍थ‍ित अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक (Abhyudaya Co-operative Bank) पर कई न‍िर्देशों को लागू करने में चूक के चलते 58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

क्‍यों लगाया गया जुर्माना

बैंक की तरफ से एनपीए (NPA) से जुड़े न‍ियमों की भी अनदेखी की गई. इन सभी चीजों को देखने के बाद केंद्रीय बैंक की तरफ से अभ्युदय को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया गया. दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ने अलग से जारी बयान में कहा कि गाज‍ियाबाद स्‍थ‍ित नोएडा कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक (Noida Commercial Co operative Bank) पर भी ‘बैंकिंग रेगुलेशन एक्‍ट, 1949’ के नियमों को नजरअंदाज करने पर एक लाख का का जुर्माना लगाया गया है.

ग्राहकों से जुड़ी सर्व‍िस जारी रहेंगी

आरबीआई की तरफ से बताया गया क‍ि दोनों बैंकों पर रेगुलेटरी न‍ियमों में बरती गई ढिलाई के कारण जुर्माना लगाया गया है. इस कार्रवाई का बैंक‍िंग सर्व‍िस से कोई संबंध नहीं है. ऐसे में बैंक की तरफ से ग्राहकों को दी जानी वाली सभी सुव‍िधाएं जारी रहेंगी.

इससे पहले अप्रैल के अंत‍िम सप्‍ताह में आरबीआई ने ग्राहकों के ह‍ितों को ध्‍यान में रखते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) पर 1.12 करोड़ का जुर्माना लगाया था. र‍िजर्व बैंक की तरफ से यह जुर्माना ‘अपने ग्राहक को जानो’ (KYC) और अन्य निर्देशों के पालन करने में चूक को लेकर लगाया गया था.

Related Articles

Back to top button