ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत ऐक्ट्रेस हेलेन लंबे समय बाद कर रही फिल्मों में वापसी

बालीवुड की अभिनेत्री हेलेन फिल्मों में वापसी के लिए फिर से तैयार हैं। वह अभिनय देव की फिल्म ब्राउन में नजर आएंगी। फिल्म से करिश्मा कपूर भी बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आएंगी। हेलेन को आखिरी बार करीना कपूर के साथ फिल्म हिरोइन में देखा गया था। फिल्म कोलकाता शहर के बैकड्रॉप पर बनी है। फिल्म अभीक बरुआ की बुक सिटी ऑफ डेथ पर आधारित है। मूवी में सूर्य शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ब्राउन में अपने रोल के बारे में हेलेने बताती हैं, जब मुझसे पहली बार संपर्क किया गया तो मैं समझ गई थी कि टीम मेरे किरदार को लेकर कितनी क्लीयर है। यह एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा है। हेलेन ने बताया कि उन्होंने अपनी ऐक्टिंग से फिल्म में अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों ने तारीफ की तो यह और भी आसान हो गया। उन्होंने बताया कि सेट्स पर वापस आने के बाद वह बस खूब एंजॉय कर रही थीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत ऐक्ट्रेस हेलेन ने 19 साल की उम्र में हावड़ा ब्रिज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने ने उनको अलग पहचान दिलाई। इसके बाद से उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 700 से अधिक फिल्मों में दिखाई देने के बाद अब वह ब्राउन के साथ अपने करियर में कुछ नया करने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button