ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

शिवसेना का BJP पर आरोप:मोदी-शाह से फडणवीस की मुलाकात के बाद लीक हुई परमबीर की चिट्ठी

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। जहां भाजपा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है वहीं अब शिवसेना ने भाजपा पर ही आरोप लगा दिया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली गए थे, उसके अगले ही दिन परमबीर सिंह की चिट्ठी लीक हो गई।

शिवसेना ने लिखा कि फडणवीस मोदी और शाह से मिले और उसके दो दिन बाद परमबीर सिंह ने ऐसा पत्र लिख डाला और यह लीक हो गया। पत्र को लेकर विपक्ष जो हंगामा कर रहा है वो किसी साजिश का हिस्सा ही लग रहा है। शिवसेना ने भाजपा को चेतावनी दी कि महाविकास अघाड़ी के पास आज भी बहुमत है और अगर बहुमत पर हावी होने की कोशिश करोगे तो आग लगेगी।

शिवसेना के भाजपा पर गंभीर आरोप
शिवसेना ने सामना में लिखा कि भाजपा बेवजह परमबीर सिंह के मुद्दे को तूल दे रही है और इसे ढाल बना रही है। सिवसेना ने कहा कि अगर ऐसे ही हम सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेते रहे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा। शिवसेना ने कहा कि कभी भाजपा ही परबीर सिंह को भरोसेमंद अधिकारी नहीं मानती थी लेकिन आज वो उसी की इस्तेमाल कर रही है। शिवसेना ने कहा कि परमबीर ने पद से हटते ही गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगा दिए, उससे पहले वो खामोश क्यों थे। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर पर कार्रवाई की इसलिए उसने अनिल देशमुख पर सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य दिया जैसे आरोप लगाया।

परमबीर ने ठीक नहीं किया
शिवसेना ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पद पर रहते हुए परमबीर सिंह ने अपनी जिम्मेदारी काफी अच्छे से निभाई है। वह एक धड़ाकेबाज अधिकारी हैं और सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रनौत मामले को बेहतरीन ढंग से संभाला लेकिन एंटीलिया मामले में सरकार को पत्र लिखकर मंत्री को कटघरे में खड़ा करना यह ठीक नहीं।

Related Articles

Back to top button