ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
व्यापार

ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को बड़ी राहत, SEBI ने पीक मार्जिन नियमों में दी ढील, इंट्राडे पर पेनाल्टी से मिल सकता है छुटकारा

SEBI Update: सेबी ने पीक मार्जिन के नियमों में ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को ढील दी है. इस नियम के बाद ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को इंट्राडे ट्रेडिंग के समय लगने वाली पेनाल्टी से छुटकारा मिल सकता है.

SEBI Update: सेबी यानी कि सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ब्रोकर्स और ट्रेडर्स (Brokers and Traders) को बड़ी राहत दी है. सेबी ने पीक मार्जिन के नियमों में ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को ढील दी है. इस नियम के बाद ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को इंट्राडे ट्रेडिंग के समय लगने वाली पेनाल्टी से छुटकारा मिल सकता है. नए नियम के मुताबिक इंट्राडे से फिक्स्ड बिगनिंग ऑफ द डे मार्जिन (Bod Margin) स्नैपशॉट के हिसाब से तय होगा. बता दें कि बिगनिंग ऑफ द डे मार्जिन में सभी SPAN मार्जिन और ELM शामिल होंगे.

ब्रोकर्स संगठन ने फैसले का किया स्वागत

वहीं ब्रोकर्स के संगठन एनमी (ANMI) के प्रेसिडेंट कमलेश शाह ने इस पर कहा कि वो इस फैसले को लागू करने पर सेबी की चेयरमैन माधवी पुरी बुच के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि 2 मई को सेबी के चेयरमैन के साथ इस मुद्दे पर बैठक हुई थी. उन्होंने कहा कि इस नियम के बाद सारी पेनाल्टी प्रोसिडिंग ब्रोकर्स पर से हट जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस नियम की वजह से ब्रोकर्स को राहत मिलेगी. अगर ब्रोकर्स अगले दिन का एंड ऑफ दि मार्जिन जमा करते हैं तो पीक मार्जिन कलेक्शन में कोई डिफॉल्ट नहीं होगा और इसकी वजह से ब्रोकर्स या ट्रेडर्स पर कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी. उन्होंने आगे कहा कि सेबी के इस फैसले से सभी क्लाइंट और ब्रोकर्स को बहुत रिलीफ मिलेगा.

🔸#SEBI ने ब्रोकर्स, टेडर्स को दी बड़ी राहत🔸इंट्रा-डे के दिन पेनाल्टी से छुटकारा 🔸इंट्रा-डे स्नैपशॉट फिक्स्ड BoD मार्जिन पैमाने से तय होगा@SEBI_India | @OfficialAnmi | @bbfIndia | @BrajeshKMZee pic.twitter.com/VBhbtYi7BV— Zee Business (@ZeeBusiness) May 10, 2022
ब्रोकर्स पर इस वजह से लगता था जुर्माना

बता दें कि मार्जिन में कमी आने पर ब्रोकर्स पर जुर्माना लगता था. वहीं ब्रोकर्स जुर्माने की रकम ट्रेडर्स पर थोप दिया करते थे. उन्होंने कहा कि फिक्स्ड मार्जिन की वजह से बार-बार ब्रोकर्स को स्नैपशॉट्स मिलते थे. ऐसे में पीक मार्जिन के नियमों में ढील देने के बाद से ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को बड़ी राहत मिली है.

Related Articles

Back to top button