ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
छत्तीसगढ़

जब मुख्यमंत्री ने पूछा कोई किसान है जिसका ऋण माफ ना हुआ है…इतना सुनते ही भीड़ से आवाज आयी…

रायपुर, ये सुनकर मुख्यमंत्री बोले…किसान की खुशहाली में ही मेरी खुशीएक लाख बीस हजार , एक लाख 40 हजार, 1 लाख 85 हजार,  मेरा 2 लाख । आंकड़े सुनकर किसी को भी लगेगा कि यहां किसी सामान की बोली लग रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये ऋण माफी के वो आंकड़ें हैं, जो किसान एक स्वर में मुख्यमंत्री को बता रहे हैं।

दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के मंगरेलगढ़ गांव में पहुँचे थे
दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के मंगरेलगढ़ गांव में पहुँचे थे । जब मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा कि किस-किस का ऋण माफ नहीं हुआ है, कोई किसान है जिसे ऋण माफी का लाभ ना मिला हो ? इतना सुनते ही किसान अपने-अपने ऋण माफी की जानकारी मुख्यमंत्री को बताने लगे। सभी किसानों में अपनी ऋण माफी की रकम बताने की होड़ लग गयी। किसानों की खुशी देखकर मुख्यमंत्री ने भी किसानों को बधाई दी और किसानों के लिए ताली बजवायी।
पटेला गांव के किसान रामकुमार गुप्ता ने बताया कि उनका 2 लाख रुपये का ऋण माफ हुआ था, जिससे उन्हें बहुत ही आर्थिक मदद मिली। रामकुमार ने बताया कि कर्जा माफ होने से उन्होंने ट्रेक्टर खरीद लिया, जिससे खेती और अच्छे से कर पा रहे हैं। इस बार उन्होंने 500 बोरा धान बेचा है, जिससे अच्छा लाभ हुआ है। इसके अतिरिक्त अब वे बच्चों को अच्छे से पढ़ा भी पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button