ब्रेकिंग
Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज...
देश

कांग्रेस नेता संजय गहलोत, भरत भूषण, राजेश कुमार, मोहित प्राचा और विकास उज्जैनवाल आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली । केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज कांग्रेस नेता संजय गहलोत, भरत भूषण, राजेश कुमार, मोहित प्राचा और विकास उज्जैनवाल के साथ अन्य सैंकड़ों साथियों को टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आज़ादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग पार्टियों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजेंद्र नगर विधानसभा से दिल्ली नगर निगम के पूर्व कांग्रेस पार्षद एडवोकेट संजय गहलोत, कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट भरत भूषण, कांग्रेस नेता राजेश कुमार, मोहित और विकास उज्जैनवाल अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है।
-एडवोकेट संजय गहलोत का परिचय
एडवोकेट संजय गहलोत कांग्रस से निगम पार्षद रह चुके हैं। चुनाव के दौरान इंद्रपुरी वॉर्ड के उम्मीदवार रहे हैं। लॉ सेंटर के 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख दलित नेता भी रहे हैं।
-एडवोकेट भरत भूषण का परिचय
एडवोकेट भरत भूषण युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं। करोलबाग के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। लॉ सेंटर के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
-राजेश कुमार प्रधान का परिचय
राजेश कुमार जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे हैं। वाल्मीकि समाज इंद्रपुरी के अध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही इनके अन्य कांग्रेस साथी लालजी ठाकुर, गोपाल परैवा, प्रेम खुराना और सुनील कुमार ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
-मोहित प्राचा और विकास उज्जैनवाल का परिचय
मोहित प्राचा करोलबाग से युवा कांग्रेस जिला महासचिव हैं और विकास उज्जैनवाला दिल्ली युवा कांग्रेस सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button