ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
विदेश

अब PoK वासियों को बलि का बकरा बनाने की फिराक में इमरान, मुज्जफराबाद में आज चलेंगे दांव

इस्लामाबाद :  जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाए प्रधानमंत्री इमरान खान सारी दुनिया में मदद मांगने में असफल रहने पर अब अपने देश वासियों को ही बलि का बकरा बननाे पर तुल गए हैं।  इमरान खान आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नया दांव चलने की तैयारी में हैं।

इमरान ने बुधवार को बताया था कि वह कश्मीर मामले की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मुजफ्फराबाद में एक ‘बड़े जलसे’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि इस रैली के आयोजन के जरिए वह दुनिया को कश्मीर की स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान पूरी मजबूती से कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच  तनाव चरम पर है।

वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ा पाक आए दिन भारत विरोधी बयान देकर अपनी किरकिरी करवा रहा है। कहीं से साथ न मिलने पर  हर मोर्चे पर असफल हो चुकी इमरान  सरकार अब पाकिस्तान की जनता को भड़का कर कश्मीर पर लड़वाना चाहती है । इमरान दुनिया के सामने बताना चाहते हैं कि पाक की जनता कश्मीर मुद्दे पर खून-खराबे को तैयार है जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। सच यह है कि पाक की जनता सिर्फ अमन और शांति के साथ देश का विकास चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button