ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

बीजेपी ने शुरू की तैयारी, ओबीसी वर्ग को 27% टिकट देकर न्याय करेंगे शिवराज

भोपाल ।   सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओबीसी से 3-3 मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने दिए हैं, कांग्रेस ने नहीं। इन्होंने तो ओबीसी के किसी आदमी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। लेकिन षड्यंत्र और महापाप कांग्रेस ने किया है, इनके इस पाप का पर्दाफाश भी करना है। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव हों। आत्मविश्वास के साथ महाविजय का इतिहास रचने और ओबीसी को न्याय देकर, समाज के सभी वर्गों को न्याय देकर हम आगे बढ़ने का काम करेंगे। कांग्रेस के पाप का पर्दाफाश करने के लिए कल हम हर जिले में प्रेस कान्फ्रेंस करके, हम भाजपा के प्रयासों की जानकारी देंगे। चुनाव में भाजपा 27% से अधिक टिकट अपने ओबीसी भाई-बहनों को देगी, यह पार्टी का निश्चय है।

गांव-गांव घूमकर तैयार की रिपोर्ट

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने भी विदेश यात्रा रद्द कर दी है अब केवल एक ही चीज ओबीसी को न्याय भी दिलाना है और चुनाव की तैयारी करके जीतना भी है। हो जाओ तैयार साथियों, हो जाओ तैयार। सोचने का समय गया। उन्होंने कहा कि हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रख रहे हैं, मोडिफिकेशन के लिए हम गए हैं, ओबीसी के साथ हर हालत में न्याय होगा। हमने ने ईमानदार प्रयास किए हैं। ओबीसी आयोग हमने बनाया, ओबीसी कमिशन ने गांव गांव घूम कर रिपोर्ट तैयार की, हमने यह रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सबमिट की।

सीएम शिवराज ने कहा, यह कांग्रेस का महापाप

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मामला महाराष्ट्र से बिल्कुल अलग है। चलते चुनाव को रुकवाने का पाप कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस पराजय के डर से कोर्ट चली गई और इतना बड़ा महापाप किया कि उसी के कारण ओबीसी का आरक्षण रुक गया। अंततः हम लोगों ने प्रयत्न किए कि ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव हों। चुनाव स्थगित हुए, लेकिन हमने ईमानदार प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button