ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

मेवाती मोहल्ले के मामले ने फिर पकड़ा तूल विधायक विजयवर्गीय ने हिन्दू जागरण मंच के साथ घेरा थाना मुस्लिमों के अत्याचार के तले पलायन को मजबूर हिन्दू परिवार रहवासी बोले महज 8 परिवार बचे

मुस्लिमों के अत्याचार के तले पलायन को मजबूर हिन्दू परिवार रहवासी बोले महज 8 परिवार बचे

इंदौर में 8×8 के एक कमरे का मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को रहवासियों के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ गया। रहवासियों ने पैसे लेकर मकान खाली कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी। विवाद बढ़ने के बाद घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय तक पहुंची। तो उन्होंने समर्थकों के साथ एमजी रोड थाने का घेराव कर दिया। कहा, पुलिस मुस्लिमों की असंवैधानिक तरीके से मदद कर रही है। भाजपा सरकार में ये सब नहीं चलेगा। हालांकि पुलिस मामला बढ़ते देख एक एसआई को सस्पेंड कर दिया।

घटना गुरुवार दोपहर मेवाती मोहल्ले की है। यहां किराए का एक मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को देखकर रहवासी भड़क गए। रहवासियों का आरोप है कि पुलिस ने मकान खाली कराने के बदले पैसे लिए हैं। थाने का घेराव करने पहुंचे विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मामले में पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। मुस्लिम परिवारों की असंवैधानिक तरीके से मदद कर रही है। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होने दूंगा। हिन्दू परेशान हुए तो आगे उग्र आन्दोलन किया जाएगा। पुलिस ने वहां की हिंदू महिलाओं को डंडे मारे। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि एमजी रोड थाने के सब इंस्पेक्टर बीएस रघुवंशी के निर्देश पर पुलिस ने महिलाओं और स्थानीय रहवासियों के साथ मारपीट की। पूरे घटनाक्रम पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एमजी रोड थाने के सब इंस्पेक्टर बीएस रघुवंशी को सस्पेंड कर दिया गया। रहवासियों के मुताबिक घटना में जिस मकान को खाली करवाया जा रहा था, वह मकान नजूल की जमीन पर बना हुआ है। लेकिन उस जमीन पर मेहरुन्निसा अपना हक बता रही है। रहवासियों ने कहा कि पहले भी मेवाती मोहल्ला से मुस्लिम युवकों के अत्याचारों के चलते हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा था। यहां केवल 8 हिंदू परिवार ही बचे हैं। जिन्हें वहां से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button