ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

तिलक वर्मा ने तोड़ा ऋषभ पंत का बड़ा IPL रिकॉर्ड

IPL 2022 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस मैच में तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर नॉटआउट 34 रनों की पारी खेलकर IPL का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। IPL के एक सीजन में किसी भी टीनएजर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के मामले में तिलक वर्मा ने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। तिलक वर्मा ने पूरे सीजन में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है। तिलक वर्मा फिलहाल 19 साल के हैं।

पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2017 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) की ओर से 14 मैचों में 366 रन बनाए थे। 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ ने 353 रन बनाए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 2014 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 13 मैचों में 339 रन बनाए थे।

Related Articles

Back to top button