ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

आज है श्रावण मास की बड़ी चतुर्थी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सभी जानते हैं कि श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है और सभी श्रावण मास मं भगवान शिव की पूजा विधिवत रुप से करते हैं। जो भी भक्त विधिवत रुप से व्रत रखता है भगवान शिव उस पर अपनी कृपा जरुर रखते हैं। बता दें आज 20 जुलाई 2019 को श्रावण मास की बड़ी चतुर्थी है। श्रावण मास की चतुर्थी का सभी चतुर्थियों में विशेष महत्व है। आज इन राशियों पर गणेश जी मेहरबान है, आइए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां-

धनु राशि: गणेश जी कहते हैं आज पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए भी अच्छा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता की भावनाओं को समझें। आमोद-प्रमोद पर खर्च होगा। वाहन क्रय करने की योजना बनेगी। यात्रा संभलकर करें। आप एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर खुद को तंदरुस्त रखने में कामयाब रह सकते हैं।

तुला राशि : आज सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का आप परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। किसी जानकार व्यक्ति से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। उसे ध्यान से सुनिए। आपके अधिकतर कार्य बिना विघ्न और रुकावट के सफल होंगे। विरोधी पक्ष कमजोर बनेगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ तनाव होने की संभावना है। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकर राशि : आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या भी आज सुलझ सकती है। बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं। संतान की प्रगति होगी। किसी तरह के वित्तीय झांसे में आने से बचें। आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर आपको थोङा सहिष्णु होने की जरुरत है,प्रेमी आपके सब्र का इंतिहान ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button