ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

सोनभद्र मामलाः हवाई अड्डे पर रोके गए TMC सांसद, भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र हत्याकांड मामले में सियासत गरमाती जा रही है। हत्याकांड में मारे गये 10 लोगों के परिजनों से मिलने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार सांसदों का एक दल सोनभद्र जा रहा था। लेकिन वाराणसी जिला प्रशासन ने हवाईअड्डे पर ही चारों सांसदों को रोक दिया है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में चारों नेता वाराणसी पहुंचे हैं। इसमें सुनील मंडल, अबीर रंजन बिस्वास और उमा सरेन है। प्रशासन ने चारों को वहीं पर रोक दिया है।

हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सोनभद्र में मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायलों से मुलाकात करना चाह रहा था। पूरी टीम के सुबह हवाईअड्डे पर पहुंचते ही सभी नेताओं को वहीं पर रोक कर वीआइपी लाउंस भेज दिया गया। टीएमसी नेताओं के वाराणसी पहुंचने और सोनभद्र जाने की जानकारी होने पर प्रशासन ने आनन-फानन में बाबतपुर स्थित हवाईअड्डे पर टीएमसी के सांसदों को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल सुबह ही तैनात कर दिया। नेताओं को हवाईअड्डा परिसर में ही रोकने और वहीं से उन्हें वापस करने के लिए प्रशासनिक गहमागहमी के बीच हवाईअड्डे पर यात्रियों में भी अचानक भारी फोर्स को लेकर काफी सुगबुगाहट बनी रही।

सांसदों के आने के बाद जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीएम प्रशासन, एसपीआरए सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और टीएमसी की टीम को रोक कर वीआइपी लाउंज में भेज दिया गया। इससे पहले मिर्जापुर के आयुक्त आनंद कुमार सिंह ने मिर्जापुर और भदोही जिले के डीएम को पत्र लिखकर सोनभद्र जिले में किसी भी विशिष्ट व्यक्ति, राजनीतिक और गैर-राजनीतिक व्यक्ति के प्रवेश के लिए अपने जिले में मार्ग रोकने का निर्देश दिया था।

शुक्रवार की शाम को मिर्जापुर आयुक्त की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोनभद्र जिले की तहसील घोरावल के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को भूमि पर कब्जे को लेकर हुए गोलीकांड में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सोनभद्र जिला अधिकारी ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button