ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
बिहार

12 वर्ष की बच्‍ची को सोते समय घर से उठाकर ले गए दरिंदे

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पड़ोसियों ने मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वे सो रही नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।घटना का पता चलने के बाद परिवार के लोग सन्‍न रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़‍िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है।जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक और उसका एक रिश्‍तेदार आधी रात को उसके घर में घुस गया। दोनों बच्‍ची को उठाकर ले गए। स्‍वजनों को इसका पता नहीं चल सका। लड़की को उठाकर बाहर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की डरी सहमी है।

Related Articles

Back to top button