ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...
विदेश

जापान 20 मई से रूस को हाई-टेक सामानों के निर्यात पर लगाएगा प्रतिबंध

जापान ने रूस को उच्च तकनीक वाले सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इन सामानों में  क्वांटम कंप्यूटर, 3 डी प्रिंटर और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप शामिल हैं। देश के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। जापान की  व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ‘यूक्रेन के आसपास की अंतरराष्ट्रीय अशांति की स्थिति के बीच, हमारा देश पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो इस मुहीम के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में अपना योगदान दे रहा है। सरकार ने 10 मई को यह फैसला लिया है कि रूस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जापान रूस पर उच्च तकनीक वाले सामानों का प्रतिबंध लगाएगा। ये निर्णय  20 मई से  लागू होगा।’रूस को निर्यात के लिए प्रतिबंधित सामानों की सूची में तेल शोधन उपकरण, क्वांटम कंप्यूटर और उनके घटक, इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप, परमाणु बल माइक्रोस्कोप, 3 डी प्रिंटर और उनके उपभोग्य वस्तुएं, कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जक डायोड के उत्पादन के लिए उपकरण, माइक्रोइलेक्ट्रोमैकेनिकल सर्किट के उत्पादन के लिए उपकरण, हाइड्रोजन ईंधन और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए उच्च दक्षता वाले सौर कोशिकाओं के उत्पादन के लिए उपकरण, वैक्यूम पंप, बेहद कम तापमान के लिए डिज़ाइन किए गए प्रशीतन उपकरण, ऐसी सामग्री जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों का पता लगाना मुश्किल बनाती है, और अन्य उपकरण इस प्रतिबंध में शामिल है।

Related Articles

Back to top button