ब्रेकिंग
पांढुर्णा: सीताफल के पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ शख्स, स्कूली बच्चों ने बचाई जान रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर
देश

बीच आसमान में पायलट हुआ बेहोश, पैसेंजर ने 70 मील तक प्लेन उड़ाकर कराई सेफ लैंडिंग

Plane Landing: एक 14 सीटर कारावैन प्लेन ने अमेरिका के फलोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. लेकिन कुछ दूरी पर उड़ान भरने के बाद अचानक से पायलट बेहोश हो गया.

Safe Plane Landing: आसमान में उड़ रहे प्लेन के यात्रियों की सांसे उस समय अटक गई जब उन्हें पता चला कि जहाज का पायलट बेहोश हो गया है. इससे पहले की कोई दुर्घटना होती जहाज में सवार एक यात्री ने प्लेन को न केवल 70 मील तक उड़ाया, बल्कि प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग भी कराई. इस दौरान यात्री और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत वायरलैस पर रिकॉर्ड हो गई. इसका ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में पैसेंजर इस समय प्लेन के भीतर गंभीर स्थिति के बारे में बताता हुआ सुनाई दे रहा है.

ये घटना अमेरिका की है. जहां एक 14 सीटर कारावैन प्लेन ने अमेरिका के फलोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. लेकिन कुछ दूरी पर उड़ान भरने के बाद अचानक से पायलट की तबीयत खराब होने लगी और वह बेहोश हो गया. पायलट के बेहोश होने की खबर मिलते ही प्लेन में हाहाकार मच गया. लेकिन एक यात्री ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी.

यात्री ने ATC की मदद से उड़ाया प्लेन

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने यात्री से उसके द्वारा कभी प्लेन को उड़ाने की बात पूछी. जिस पर यात्री ने जवाब दिया कि उसने आज तक कोई प्लेन नहीं उड़ाया. इसके बाद एटीसी ने इस यात्री से प्लेन का स्टेयरिंग संभालने के लिए कहा. साथ ही उसे बताया कि वह केवल उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को फोलो करें. यात्री ने एटीसी के द्वारा दिए बताए गए निर्देशों का पालन किया. इस प्रकार यात्री ने कुल 70 मील तक इस प्लेन को उड़ाकर उसे सुरक्षित लैंड भी कराया. इस प्रकार एटीसी और यात्री की सूझबूझ से प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

अमेरिकी एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक यह अपनी तरह की पहली घटना है. उन्होंने इस तरह की घटना केवल फिल्मों में ही देखी और सुनी है. ये किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि कैसे कोई व्यक्ति इस तरह से प्लेन को इतनी दूर तक उड़ा सकता है जिसने कभी प्लेन नहीं उड़ाया हो.

Related Articles

Back to top button