ब्रेकिंग
Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त...
छत्तीसगढ़

आटो से घूम-घूमकर खड़े ट्रेलर से चुरा रहे थे डीजल

भिलाई। गुरुवार की रात को आटो से घूम-घूमकर खड़ी गाड़ियों से डीजल चुराने वाले नंदिनी रोड में होंडा वर्क शाप के सामने खड़े एक ट्रेलर की टंकी से डीजल चोरी कर रहे थे। ट्रेलर के पास से आवाज आने पर चालक की पत्नी की नींद खुल गई। वो ट्रेलर की ओर गई तो महिला को वहां आता देख आरोपित आटो और डीजल से भरा जरीकेन छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी लगने पर ट्रेलर मालिक ने आटो और डीजल से भरे जरीकेन को थाना पहुंचाया और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी सत्तार सिंह का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। शिकायतकर्ता के पास चार गाड़ियां हैं। जिसमें से एक ट्रेलर क्रमांक सीजी-07 ई 8677 संतोष दास चलाता है। गुरुवार को संतोष दास दूसरी गाड़ी लेकर गया और इस ट्रेलर को नंदिनी रोड में होंडा वर्क शाप के पास खड़ा कर दिया। रात में करीब साढ़े तीन बजे संतोष दास की पत्नी बरखा रानी को ट्रेलर के पास से कुछ आवाज आई। उसने वहां जाकर देखा तो ट्रेलर के पास एक आटो क्रमांक सीजी-10 एडी 2098 खड़ी थी। पास में ही कुछ लोग थे जो ट्रेलर की टंकी से पाइप लगाकर जरीकेन में डीजल निकाल रहे थे। महिला ने आरोपितों को देखा और डायल 112 पर फोन किया। महिला को अपनी ओर आता देख और डायल 112 का सायरन सुनकर सभी आरोपित जरीकेन और आटो छोड़कर भाग गए।

Related Articles

Back to top button