ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान होंगे यूएई(UAE) के अगले राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात की सुप्रीम फेडरल काउंसिल ने शनिवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का राष्ट्रपति चुना। 13 मई को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया था।, जिसके बाद राष्ट्रपति की कुर्सी खाली हो गई थी। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन पर दुख व्यक्त करते हुए 40 दिनों का शोक रखने की घोषणा की है। इसके अलावा सभी मंत्रालयों और प्राइवेट सेक्टर में तीन दिन तक कामकाज बंद रहेगा। वहीं आज दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में आज भारत में एक दिन का राजकीय शोक है। संदेश के अनुसार, एक दिन के राजकीय शोक के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया और मनोरंजन का भी कोई आधिकारिक कार्यक्रम आज नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। शेख खलीफा तीन नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button