ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

 सीबीएसई के करीब 40 स्कूलो को ईमेल से मिली बम से उडाने की धमकी, मचा हंडकप

भोपाल। राजधानी भोपाल के निजी स्कूलो मे सुबह उस समय हंडकप मच गया अनेक नामी निजी निजी स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने तुरंत ही हरकत में आते हुए उन स्कूलों की जांच कराई जिन्हे मेल भेजा गया था, लेकिन छानबीन के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। आला अफसरो ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल मिशनरी स्कूल को मिले हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है। जिन स्कूलो को बम से उडाने की धमकी भेजी गई है, उनमे डीपीएस, सागर पब्लिक स्कूल, आनंद विहार, सेंट जोसफ कोएड के नाम शामिल है। ओर इन स्कूलो में टर्म-2 एग्जाम चल रहे हैं। अफसरो ने बताया कि शहर के कई स्कूलों में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक ही ईमेल आईडी से बम रखने के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही आधा दर्जन बम डिस्पोजल युनिट ने 11 स्कूलो की सर्चिंग शुरु कर दी। मामले मे पुलिस कमिश्नर भोपाल मकरंद देउस्कर ने ब्यान जारी कर कहा सर्चिंग में कुछ भी नहीं मिला। अफसरो ने बताया कि अब उस मेल आईडी की आईपी एड्रेस सहित सभी जानकारी गूगल से मांगी गई है, जिससे यह धमकी भरा मेल किया गया है। बताया जा रहा है कि ईमेल एड्रेस रशियन गर्ल के नाम से है। लेकिन यह ईमेल कहां से किया गया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अफसरो का कहना है कि जिसने भी ऐसा किया है, पुलिस जल्द ही उसकी जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी। इस मेल के आने के बाद स्कूलो मे हडंकप की स्थिति बन गई, हालाकि छानबीन मे कुछ न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button