ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

यूपी में मुर्दे के साथ हैवानियत, महिला का शव निकालकर किया ‘गंदा काम’, हाथ-पैर गायब

हापुड़। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हवस के पुजारियों ने यौन सुख के लिए ऐसा तरीका आजमाया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। हवस के अंधे विकृत मानसिकता के अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

महिला के शव का हाथ और पैर गायब
सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से क्षत विक्षप्ति हालात में मिला है। आरोपित एक हाथ और पैर काट कर ले गया है।

मामला हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानांतर्गत ग्राम गिरधरपुर-तुमरैल का है। बीते रविवार सुबह गांव निवासी एक महिला (50) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव गांव में स्थित पीर की मजार के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

ऐसे हुआ खुलासा
रीति-रिवाज के अनुसार महिला का पति रोजाना कब्र पर अगरबत्ती लगाने जाता था। शुक्रवार रात भी महिला का पति कब्र पर अगरबत्ती लगने लगा। उस समय तक कब्र सुरक्षित थी। शनिवार सुबह जब पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र से महिला का शव गायब था। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव की तलाश की गई। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में मिला। मृतका का दाहिना पैर और बाए हाथ गायब था। संभवत उसका हाथ और पैर काटकर ले जाया गया।

शव खींचकर ले जाने के मिले निशान
वहीं परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौके से खेत तक महिला को खींचकर ले जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर आरोपितों में आक्रोश हैं और हंगामा कर आरोपित को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, मनोचिकित्सकों का कहना है कि इस तरह हरकत मानसिक रूप से विकृत लोग ही करते हैं। खासकर मानसिक रूप से बीमार ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button