ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में लगाई झाड़ू

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) खास तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में बीजेपी सेवा सप्ताह (Seva Saptah) भी मना रही है। जिसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) एवं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने AIIMS अस्पताल पहुंच कर वहां साफ सफाई की।

अमित शाह और जेपी नड्डा ने AIIMS पहुचं कर वहां बीमार बच्चों से मुलाकात की और उनको गिफ्टस् भी बांटे। बीजेपी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी AIIMS में सफाई कर सेवा की। बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसके लिए बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पीएम मोदी ने देश के नाम की जिंदगी
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देश भर में सेवा सप्ताह मना रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी जिंदगी देश सेवा और गरीबों के लिए काम करने को समर्पित कर दी है। यही कारण है कि उनका जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए।

देशभर में सेवा सप्ताह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष में बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में सेवा सप्ताह मना रहे हैं। साफ-सफाई और गरीबों की मदद के जरिए इस सप्ताह को मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button