ब्रेकिंग
Indian Army's Zorawar Tank: स्वदेशी लाइट टैंक को मिली नई ताकत, थर्मल कैमुफ्लाज से दुश्मन के रडार को ... ABVP National Meeting: भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू; शिक्षा के भारतीयकरण पर होगी... Supreme Court News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत बरकरार; SC ने खारिज की याचिका Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में घोड़ों-खच्चरों के संचालन पर सख्त नियम; सरकार ने जारी की नई S... Madhepura Crime News: मधेपुरा में खौफनाक वारदात; मामूली विवाद में बहू ने पीट-पीटकर की सास की हत्या Bareilly News: शिक्षकों को भूसा इकट्ठा करने का फरमान; BEO का विवादित लेटर वायरल होने के बाद विभाग की... KGMU Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 6 मजारें अवैध घोषित; प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के ... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा; 670 कंपनियों की होगी तैनाती Saharanpur Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश एहसान कपूरी मुठभेड़ में ढेर; चिलकाना थाना प्रभारी की जैकेट... Rampur News: सपा नेता अब्दुल्ला आजम खान बरी; फर्जी पासपोर्ट मामले में निचली अदालत का फैसला पलटा
पंजाब

लूटपाट और चोर गिराेह के 4 सदस्य गिरफ्तार

लुधियाना।  पुलिस ने वाहन लूटने व चोरी करने वाले 4 लोगों के साथ फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपित की पुलिस को तलाश है। उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा, स्कूटर, मोटरसाइकिल, साइकिल रेहड़ा तथा स्क्रैप बरामद हुआ। उनके खिलाफ 4 केस दर्ज करके सोमवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।थाना मोती नगर पुलिस ने जबरन लूटी गई महिंद्रा गाड़ी को बरामद करके उसके साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश है। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान हैबोवाल स्थित जोगिंदर नगर की गली नंबर 5 निवासी भूवनेश कश्यप के रूप में हुई। पुलिस ने शिमला पुरी के सूरज नगर की गली नंबर 7 निवासी प्रभजोत बस्सी की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 15 मई को वो चीमा चौक स्थित एमाजोन कोरियर दफ्तर के बाहर अपनी महिंद्रा जीतो गाड़ी के पास खड़ा था। उसी दौरान वहां आए दो आरोपित जबरदस्ती उसकी गाड़ी छीन की फरार हो गए। कुलदीप सिंह ने कहा कि तफ्तीश के दौरान उक्त आरोपित को गिरफ्तार करके गाड़ी बरामद कर ली। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button